BREAKING NEWS
NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<     BIG NEWS : सेगवाल फाटा पर फिर मौत का तांडव, एक ही रात.. <<     KHABAR : एमपी बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति,.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आमरण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में अचानक पहुंचीं.. <<     KHABAR : चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विरोध में.. <<     KHABAR : सेगांव सहित पूरे निमाड़ में धूमधाम से मना.. <<     KHABAR : शाही सवारी से पहले मंदसौर में निकली भव्य.. <<     महेश्वर से निकली जय महाकाल कांवड़ यात्रा का.. <<     खंडवा के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी,बड़ौदा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया वरिष्ठ दिवस,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2023, 6:47 pm
BIG NEWS : बाटल का दुध पीकर बड़ा हुआ बालक बुढ़ापे की रोठी और लाठी नहीं बनेगा- संत अनुजदास महाराज, पांचवें दिवस की कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर  

Share On:-

सरवानिया महाराज। आज भगवान भोलेनाथ श्रीकृष्ण को देखने नंदबाबा के घर एक साधु बनकर आये हैं। बालक कृष्ण पालने मे अटखेलियां कर रहे है। श्रीकृष्ण को मथुरा के राजा कंश के निर्देश पर पूतना राक्षसी आज सुंदर रूप धारण कर स्तनों पर जहर लगाकर मारने नंदगांव गोकुल आई, जिसका स्तनपान करते हुए भगवान बाल रूप श्रीकृष्ण योगेश्वर ने पुतना के प्राण खिंच लिए। यह बात पांचवें दिवस की कथा के अवसर पर गुरुवार को ग्राम रुपपूरा के समीप अरावली पर्वतमाला के शिखर पर स्थित मां रंकावली के दरबार में श्रीमद्भागवत कथा वाचन करते हुए मैवाड़ मुंगाणा राजस्थान के महामण्डलेश्वर 1008 चेतनदास महाराज के शिष्य संत अनुजदास महाराज ने कही। संत श्री ने कहा कि माताएं शिशु को स्तनपान कराये तो उसमें परिवार और देशकाल के संस्कार आयेंगे, बच्चों में संस्कार पनपेंगे और अगर आप बाटल का दुध शिशु को पिलाकर बड़ा करोगी तो शिशु बड़ा होकर आज्ञाकारी नहीं होगा वो आपके बुढ़ापे की नातो रोठी बनेगा और नाहीं लाठी।

लीलाधर का प्रेम भोले ने धरा साधू का वेष-

आज भोलेनाथ को जब नारद मुनि ने बताया की गोकुल के नंद बाबा के घर साक्षात नारायण ने जन्म लिया है तो लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण का प्रेम उन्हें वंहा खिंच लाया। भोलेनाथ ने साधू का वेष धारण किया और नंदबाबा के घर पहुंच गए। वहां बालक कृष्ण के दर्शन करने की जिद पर अड़ गए। पूरणमासी काकी की समझाइश पर जब श्रीहरि का भोलेनाथ से मिलन हुआ तो आंखों में प्रेम की अश्रुधारा बहनें लगीं। जाते जाते भोलेनाथ अपने चरणों की छाप छोड़ गये।

श्रृद्धालुओं से भरा पाण्डाल- 

इस अवसर पर ठा तेजपाल सिंह चुण्डावत, ठा कैलाश सिंह पंवार, आशाराम अहीर, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव तिवारी, राहुल श्रीवास्तव जावरा, मण्डल महामंत्री दिनेश अहीर, बलराम अहीर, योगेश अहीर, बाबूलाल नागदा, नवीन जैन सावन, कु हिरेन्द्र सिंह पंवार, श्याम सिंह पंवार आंकली, मोड़सिह पंवार उमाहेड़ा, मोहनसिंह, कमलसिंह आमलीखेड़ा, मदनलाल धनगर,  बंशीलाल भट्ट, जगदीश अहीर, ओमप्रकाश राव सहित बड़ी संख्या मे माताएं बहने पुरुष श्रृद्धालुओं ने कथा में उपस्थिति होकर धर्म लाभ लिया। कथा विश्राम पर महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। संचालन राजकुमार राव ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE