नीमच। जिले के जावद विकासखण्ड के ग्राम गणेशपुरा के 40 वर्षीय किसान रूप सिंह पिता डूंगर सिंह दायमा ने उद्यानिकी मिशन के तहत मल्चिंग से खेती कर अपनी कृषि आय को तीन से चार गुना बढ़ा लिया है। किसान रूप सिंह ने वर्ष 2021-22 में उद्यानिकी मिशन अन्तर्गत मल्चिंग के लिए लाभ लिया और 0.500 हेक्टयेर में मल्चिंग खेती करना प्रारम्भ किया। इससे उसकी आमदनी काफी बढ़ गई है। रूप सिंह स्वयं के खेत में मल्चिंग खेती कर, प्रतिमाह 10 हजार रूपये का लाभ प्राप्त कर रहा है। किसान रूप सिंह का कहना है कि यह शासन की बहुत अच्छी योजना है। सभी किसानों को इस योजना का लाभ लेना चाहिए।