नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। ग्राम बामनबर्डी निवासी लक्ष्मीनारायण पिता सूरजमल सुथार को लोक सेवा केन्द्र नीमच से सोमवार को तत्काल आय प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है। लक्ष्मीनारायण ने सोमवार को लोक सेवा केन्द्र नीमच में आय का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और उसे सोमवार को ही दोपहर में आय का प्रमाण पत्र मिल गया। तत्कल आय का प्रमाण पत्र मिल जाने से लक्ष्मीनारायण काफी खुश है। लक्ष्मीनारायण का कहना है कि उन्होंने सोचा ही नहीं था कि इतनी जल्दी आय प्रमाण पत्र मिल जायेगा।