नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जावद प्रवास के दौरान मंगलवार को निज निवास नक्षत्र वाटिका पर क्षेत्र के आमजनों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री सखलेचा ने उनकी समास्याएं सुनी और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।