नीमच। मनरेगा योजना में कार्य करने में आ रही बाधाएं और सुधार की मांग को लेकर जिला सरपंच संघ नीमच ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
तहसीलदार विवेक गुप्ता को दिये गए ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आने वाले हितग्राही जो अभी तक आवास से वंचित हैं उनके आवास के निर्माण की राशि शीघ्र दी जाए। जॉब कार्ड में संशोधन की व्यवस्था जनपद अथवा जिला पंचायत लेवल पर करी जाए। 25 लाख रुपए तक के कार्यों की एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाई जाए। मनरेगा के मजदूरों की राशि भी समय पर डाली जाए। सरपंचों का मानदेय बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में की गई। पंचायत लेवल पर नरेगा मनरेगा का दबाव समाप्त किया जाए। प्रदेश में मनरेगा की मजदूरी रेट 200 रूपए से बढ़ाकर 400 से 500 रूपए किए जाए। इस तरह की 9 मांगों को लेकर नीमच जिले के सभी सरपंचों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह शक्तावत द्वारा किया गया।