BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2023, 2:48 pm
BIG NEWS : शहर की चंद्रावती कॉलोनी और मनीष चौधरी का मकान, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब मौके पर जाकर दी पुलिस ने दबिश तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

झालरापाटन। पुलिस व जिला स्पेशल टीम झालावाड ने अवैध कार्यों के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाई करते हुए चन्द्रावती कॉलोनी सूरजपोल नाका झालरापाटन स्थित एक रिहायशी मकान से 200 रूपये मूल्य वर्ग के 1232 नकली नोट अर्थात कुल 2,46,400 रूपये राशि के जाली नोट व जाली मुद्रा तैयार करने में काम आने वाली सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला झालावाड मे अवैध कार्यों के विरूद्ध अभियान चलाया जाकर जिले के समस्त थानाधिकारियों को अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाई किए जाने बाबत निर्देशित किया हुआ है। अभियान के तहत चिरंजीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन व बृजमोहन मीणा वृताधिकारी वृत झालावाड के सूपरविजन मे महावीर सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना झालरापाटन व भूपेन्द्र सिंह प्रभारी जिला स्पेशल टीम के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा अवैध कार्यों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाई करते हुए चन्द्रावती कॉलोनी सूरजपोल नाका झालरापाटन स्थित मनीष पुत्र विक्रम सिंह चौधरी जाति जाट के रिहायशी मकान से 200 रूपये मूल्य वर्ग के 1232 नकली नोट तथा नकली नोट तैयार करने मे काम आने वाली विभिन्न प्रकार की स्याही, केमीकल, कागज, कटर, स्कीन प्रिन्टिंग फेम, डिकोटिंग पाउडर के पाउच पिंक कलर के किस्टल के पाउच, स्कीन प्रिन्टींग के काम आने वाली रबड़ की ब्लेड, पीवीसी मैट व्हाईट आदि सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। 

पुलिस को मनीष चौधरी के मकान मे जाली मुद्रा व जाली मुद्रा छापने के काम में आने वाले उपकरण रखे होने की आसूचना प्राप्त हुई थी। इस पर पुलिस द्वारा अविलम्ब कार्यवाई करते हुए मकान से कुल 2,46,400 रूपये की जाली मुद्रा बरामद की गई है। घटना के सम्बन्ध मे अभियुक्त मनीष पुत्र विक्रम सिंह चौधरी जाति जाट निवासी चन्द्रावती कॉलोनी सूरजपोल नाका झालरापाटन के विरुद्ध भारतीय मुद्रा का कूटकरण करने कूटकृत भारतीय मुद्रा कब्जे में रखने तथा भारतीय मुद्रा के सदृश्य मुद्रा बनाने के उपकरण रखने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE