चित्तौड़गढ़। बस्सी से सांवरिया जी जाने वाले पदयात्रियों का पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में किया स्वागत गया।
चित्तौड़गढ़ शहर कांग्रेस हेरिटेज जॉन मंडल के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार व संगठन मंत्री रमेश चंद्र लड्ढा ने बताया कि बस्सी से सांवरिया जी तक दो दिवसीय भव्य पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु बल्दरखां, आंवलहेड़ा, मानपुरा होते हुए देहली गेट पहुँचे जहाँ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में फूल बरसा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। सभी श्रद्धालुओं को फ्रूटी पिलाई गई। इसके पश्चात प्रमोद सिसोदिया ने घोड़े की पालकी में विराजित भगवान सांवरिया सेठ की तस्वीर पर फूलों की बारिश कर उनसे आशीर्वाद लिया और अच्छी बारीश की कामना की।
इस दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव चक्ष शर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सहसचिव दीपक राठौड़, एनएसयूआई प्रदेश सचिव संजु सेन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय राव, घोसुण्डा मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, कांग्रेस जिला सचिव लाल गुर्जर, रफीक खान, हेरिटेज मंडल उपाध्यक्ष संजय जाजू, उस्मान गनी, शिव टेलर, महासचिव इफ्तिकार छीपा, अजय लोट, पूर्व पार्षद सुमित मीणा, नवाबखान, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चुण्डावत, गोटू, वारीस अली, इमरान छीपा, शोयब अली, काना खटीक, दीपक ढोली, रजा शेख, रामरतन गाडरी, मनीष शर्मा, शिल्पन साहू, फिरोज खान, कालू, मोहम्मद आलम, मोहम्मद हुसैन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।