BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2025, 6:50 pm
BIG NEWS : शहर ब्लॉक कांग्रेस ने नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष का किया स्वागत, जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी को हमें साथ मिलकर निभाना है- तरूण बाहेती, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस संगठन ने मुझे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुझाव पर ही संगठन ने दी है। अब जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, तो हमें साथ मिलकर इसे निभाना है और कांग्रेस संगठन को पूरे जिले में मजबूत बनाना है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।


यह विचार नवागत नीमच कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने व्यक्त किए। वे सोमवार 18 अगस्त को शहर ब्लॉक कांग्रेस नीमच द्वारा कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस योजना के आशीर्वाद से युवा लोगों को पार्टी से जोड़ना प्रमुख लक्ष्य है। मेरा उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है। कांग्रेस के जो वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की गतिविधियों से दूर है, उन्हें सम्मान पूर्वक पार्टी में सक्रिय करना है। हमें जिले के प्रत्येक बूथ पर ऐसे वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क साधना होगा। 


कार्यक्रम के आरंभ में निवृतमान जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि जिलाध्यक्ष के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुझे अच्छा सहयोग मिला। तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस को मजबूत करने से लेकर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन को विकसित करने के लिए कुछ सपने मैंने देखे थे, उम्मीद करता हूं कि मेरे सपनों को मेरे उतराधिकारी के रूप में युवा नेता तरूण बाहेती करेंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। 


पहले वरिष्ठों का किया सम्मान, फिर कराया अपना स्वागत-
नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष के स्वागत सम्मान के दौरान एक नई परम्परा देखने को मिली। नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाहेती ने अपना स्वागत कराने से पहले कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसजनों का पुष्प मालाओं से सम्मान कर आशीर्वाद लिया, उसके बाद खुद का स्वागत कराया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष की इस नई परंपरा की सराहना की। इस मौके पर कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी भगत वर्मा व रणजीतसिंह तंवर(बवरी) ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने व्यक्त किया। 


कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष अरविंद चौपड़ा, नारायणदास बाहेती, ओम दीवान, पृथ्वीसिंह वर्मा,जिलाध्यक्ष सेवादल गजेंद्र यादव,सुरेश पटेल, उमरावसिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, संजीव पगारिया, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, नीमच ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, जीरन ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनोदसिंह, ओम शर्मा, मुकेश कालरा,धीरज व्यास रतनगढ, मुन्ना दुर्रानी, शंभूलाल चारण, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, मनोहर अंब, मनोहरसिंह जाट, मनोहर गुर्जर, संजय पंवार, नवीन गट्टानी, विकास गोयल, अनिता धनेटवाल, रूखसाना बी, बेबी मेहरा, यश लोहार, पूर्व पार्षद जुगल अहीर, दीपक चौधरी, संदीप चौधरी,नितेश यादव, जाकिर नागोरी, अमरसिंह जयंत, मनु बन्ना, बलवीर सुराह, लक्ष्मीकांत महावर, अमीन चांदीजा, कृपालसिंह मंडलोई, विकास गोयल, दीपेश बाहेती, मनीष अहीर,जग्गा पुनर, अभिषेक मालू ,राकेश सोनकर, शराफत, विनोद बोरीवाल,विमल शर्मा,सुमित राठौर,धर्मन्द्र परिहार, नितिन हसीजा, मनहोर अम्ब, हारून कुरेसी, यश लोहार, कृपाल मंडलोई, गोलू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE