अकलेरा। उपखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत गोपालपुरा के दही खेड़ा गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को स्कूल में जाने आने मे छात्र-छात्राओं को गंदे पानी में होकर जाना पड़ता है। विद्यालय की और आने जाने वाले ग्रामीण व राहगीर हो रहे परेशान। शासन के सुस्त रवैये से कल के भविष्य को परेशानी हो रही है।