चित्तौड़गढ़। जिला रोजगार कार्यालय, चितौडगढ व यदुपति सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी प्रा आईटीआई कैलाश नगर निम्बाहेड़ा द्वारा आयोजित (अन्य सहभागी जिला उद्योग केन्द्र, आईटीआई एवं आर.एस.एल.डी.सी चितौडगढ) के संयुक्त तत्वावधान में 10 फरवरी 2023 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर, यदुपति सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी प्रा.आईटीआई. कैलाश नगर निम्बाहेड़ा आयोजन किया गया।
शिविर का उदघाटन यदुपति सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी प्रा आईटीआई. कैलाश नगर, निम्बाहेड़ा के प्रधानाचार्य केसी जोशी द्वारा किया गया। इस मौके पर इस कार्यालय के राजेन्द्र उपाध्याय सहायक प्रशासनिक अधिकारी व संतोष कुमार शर्मा उपस्थिति थे।
शिविर में कुल 99 आशार्थियों ने भाग लिया। बीएम टेक्नो मनीष प्रा.लि. चितौड़गढ़ के भर्ती अधिकारी मुकेश कुमार सुखवाल, निखिल कछारा एवं राजेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा विधुत कार, वेल्डर एवं फीटर के पद पर उपस्थित बेरोजगार आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही 29 आषार्थियों को रोजगार का प्रारंभिक अवसर प्रदान किया गया।
इसी क्रम् में आगामी कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर राजकीय औद्यौगिक प्रषिक्षण संस्थान उदयपुर रोड, कपासन जिला चितौडगढ में 13 फरवरी 2023 को आयोजित किया जायेगा, जिसमें आईटीआई पास विधुत कार, वेल्डर व फीटर एवं टर्नर व्यवसाय के बेरोजगारो आशार्थियों के लिए रिक्तियां उपलब्ध है, इच्छुक एवं पात्र आशार्थी उक्त शिविर में भाग ले सकते हैं।