नीमच। राजस्थान में बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच से हरिद्वार जाने वाली जय श्री गणेश की बस शुक्रवार रात को जयपुर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में यात्री बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल ने इस दुर्घटना की जानकारी फेसबुक पर पोस्ट कर सांझा की है। यह घटना बीती रात करीब 1 बजे बगरू टोल के समीप की बताई जा रही है।