BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 8:25 pm
BIG NEWS : विधानसभा में माधव की हुंकार, विस्थापन की त्रासदी पर जमकर गरजे, निकल रहे हैं कई राजनैतिक मायने, पढ़े जर्नलिस्ट मुस्तफा हुसैन की ख़ास खबर

Share On:-

विधायक दिलीप बापू की बंगला - बगीचा पर यलगार के बाद आज मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने भी विधानसभा में जमकर हुंकार भरी। उनकी इस गरज को जानकार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं और कह रहे हैं कि माधव भैया को हाईकमान ने हरी झंडी दे दी लगती है, जिस तरह से दिलीप बापू ने अपने विरोधियों के खिलाफ मोर्चा संभाला है और जनहित के मुद्दों पर गर्जना शुरू किया है ठीक उसी प्रकार माधव भैया ने भी मैदान संभाल लिया है।
 
जमकर गरजे माधव-
आज विधान सभा में विधायक मारु गजब के गरजे और कहा कि मेरे क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी झील जिसके बनने में हमने हमारी 34 हज़ार हेक्टेयर सिंचित जमीन खोई, 150 गाँव विस्थापित हुए और सबकुछ छोड़कर लोगों को जाना पड़ा, लेकिन तत्कालीन सरकारों ने इतना बड़ा छल किया कि वहां का पानी राजस्थान के चित्तौड़, भीलवाड़ा, जयपुर और एमपी के भिंड-मुरैना तक को मिला, लेकिन मेरे क्षेत्र को आज तक एक बून्द पानी नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि हर साल डेम में 550 एमसीएम पानी आता है, जिसमें 450 एमसीएम पानी डेम में बचा रहता है फिर भी हमें एक बून्द पानी नहीं दिया जा रहा।

क्या मिल गयी हरी झंडी-
गांधी सागर बाँध के पानी और विस्थापन की त्रासदी पर आज विधानसभा में विधायक मारु जिस तरह गरजे वो स्पीच सुनने लायक है, वॉइस ऑफ़ एमपी के यूट्यूब चैनल पर उसे पूरा सुना जा सकता है। विधायक मारु ने जिस तरह हमलावार रुख अपनाया और डेम के विस्थापितों के साथ मछुआरों का जो दर्द बयां किया, उसके जानकार कई अर्थ निकाल रहे हैं। जानकारों की मानें तो माधव भैया को हाईकमान से हरी झंडी मिल गयी लगती है और उन्हें विधानसभा के चुनाव की तैयारियों के लिए कह दिया गया लगता है। 

दावेदारों की है लम्बी लाईन-
गौरतलब है कि जिस तरह नीमच में दिलीप बापू की अराइवल उनकी ही पार्टी में विधानसभा के दावेदारों की लम्बी फौज है, ठीक उसी तरह मनासा में भी विधायक मारु के अराइवल कई नेता अपनी उम्मीदवारी दिखा रहे हैं। इस समय जब भाजपा का सितारा बुलंद है तो सबको चाह है वो विधायक बन जाए। इन्हीं सब विपरीत परिस्तिथियों में आज माधव मारु ने विधानसभा में जिस तरह दहाड़ लगाईं उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं और माना जा रहा है कि माधव भैया ने अब विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है और वे अपने विरोधियो का मुंह बंद कर देंगे। इसीलिए आज उन्होंने विधानसभा में मनासा क्षेत्र के सबसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया, क्योकि विस्थापन की त्रासदी आज भी रामपुरा पट्टी के कई गाँव झेल रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE