BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 12:20 pm
KHABAR : 20 मार्च को कमलनाथ के त्यागपत्र देने वाले दिन को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप मे हर ब्लाक स्तर पर मनाएगी कांग्रेस- अनिल चौरसिया, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच । कांग्रेस पुरे प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र वाले दिन 20 मार्च को नीमच जिले में हर ब्लाक स्तर पर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी। 

नीमच जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने बताया कि इस दिन कांग्रेस हर ब्लाक स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालकर महात्मा गांधी तथा डॉ भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा निकाली जाएगी, साथ ही संविधान कि प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। 

चौरसिया ने अपने एक बयान में बताया कि कमलनाथ ने खरीद फरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए 20 मार्च 2020 को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। 15 साल बाद मध्यप्रदेश कि जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी, परंतु भाजपा ने धनबल व खरीद फरोख्त की राजनीति करते हुए कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया। कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा ने लोकतंत्र व संविधान का अपमान किया है। 

चौरसिया ने आगे बताया कि कमलनाथ ने खुद अपने को सौदेबाजी से दूर रखकर  लोकतंत्र व संविधान का सम्मान किया है। कमलनाथ के शासन काल में किसान कर्ज माफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध, ओबीसी आरक्षण में वृध्दि, महाकाल एवं ओम्कारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार, रोजगार में 70 प्रतिशत युवाओ को आरक्षण जैसे अनेक कार्यो की शुरुआत कर पहली बार प्रदेश में विकास की पहचान बनाई। इसी को लेकर कांग्रेस जिले के हर ब्लाक स्तर पर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी। 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि ब्लाक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, विधानसभा उम्मीदवार रहे, सभी पार्षद, पंचायत के  निर्वाचित सदस्य, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, सभी प्रकोष्ठो के     पदाधिकारी 20 मार्च को आयोजित कार्यक्रम मे अपनी सहभागीता निभाएगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE