BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 6:10 pm
BIG NEWS : जिला परिषद का गेट और नीमच का मुकेश, जैसे ही देखा अधिकारियों को तो लगाई दौड़, फिर पीछा कर रोककर ली युवक की तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए बैग में ऐसा क्या छुपा रखा था आरोपी ने, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाई करते हुए शुक्रवार रात 2.155 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर नीमच निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानीसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक मय टीम व विक्रम सिंह पुनि थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ मय जाप्ता द्वारा कोतवाली चित्तौड़गढ़ थानांतर्गत गस्त की जाकर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। 

गस्त करती हुई पुलिस टीम जिला परिषद कार्यालय के गेट के सामने रोड पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसने अपनी पीठ के पीछे एक बैग लटका रखा था। उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को आती हुई देख भागने का प्रयास किया। जिसको पुलिस टीम ने घेरा देकर मुश्किल से पकड़ा। टीम ने व्यक्ति से पुलिस को देख कर भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तथा घबरा गया। व्यक्ति के पास थैले में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस टीम ने नियमानुसार थैले की तलाशी ली तो थैले में रखी हुई एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में भरी हुई अवैध अफीम मिली। पुलिस ने नियमानुसार अवैध अफीम का वजन किया तो कुल वजन 2.155 किलोग्राम हुआ।  पुलिस ने अवैध अफीम को जब्त कर मध्यप्रदेश के नीमच निवासी मुकेश पुत्र ओंकार भील को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है। 

उक्त कार्यवाई में प्रभारी डीएसटी भवानीसिंह राजावत पुनि, विक्रम सिंह पुनि थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, फतेह सिंह, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्रकरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय, दुर्गाराम, हरफुल, सद्दाम, राजेश व चालक कानिस्टेबल राधेश्याम का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE