BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2026, 4:39 pm
BIG NEWS : खाकी ने किया मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर चोरी का खुलासा, 2 लाख के 9 मोबाइल बरामद, निकुंभ पुलिस की कार्रवाई, 19 साल का आरोपी चढ़ा हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निकुंभ थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि निकुंभ निवासी अर्पित भाणावत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि निकुंभ चौराहे पर स्थित उनकी मोबाइल दुकान में अज्ञात बदमाश ने पीछे से वेंटिलेशन तोड़कर प्रवेश किया और मोबाइल चोरी कर ले गया। घटना 10 मई की रात की थी, जिसकी जानकारी अगले दिन दुकान खोलने पर हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के निर्देशन में थानाधिकारी रामसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक निकुंभ गांव में मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर अर्जुन खटीक (19) निवासी निकुंभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहा था। आर्थिक जरूरतों और मौज-मस्ती के लिए रुपये जुटाने के उद्देश्य से उसने रात के समय दुकान के वेंटिलेशन को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मोबाइल चोरी कर लिए।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस टीम में थानाधिकारी रामसिंह, एएसआई सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल लालसिंह, सूर्यपाल सिंह एवं संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE