BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2026, 4:02 pm
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर सीबीएन का बड़ा वार, मंदसौर-जावरा से हरियाणा जा रही थी करोड़ों की खेप, जब अधिकारियों ने ट्रक को रोककर ली गुप्त तहखाने की तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, मौके से तस्कर गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

कोटा/चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्थान यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 485.580 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक टाटा कंटेनर ट्रक को भी जब्त किया गया, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सीबीएन को खुफिया सूचना मिली थी कि हरियाणा पंजीकृत एक टाटा कंटेनर ट्रक जावरा-मंदसौर क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा लेकर हरियाणा की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर जिला अफीम अधिकारी चित्तौड़गढ़-2 एवं सीबीएन कोटा की संयुक्त टीम गठित कर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी शुरू की गई।

कड़ी निगरानी के दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-52 स्थित मेवाती ढाबा पार्किंग क्षेत्र, ग्राम नयागांव (जिला कोटा) के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच में चालक के केबिन और कंटेनर के बीच विशेष रूप से बनाए गए एक गुप्त चैम्बर का पता चला।

गुप्त चैम्बर की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए 32 काले प्लास्टिक के बोरों से कुल 485.580 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मादक पदार्थ और ट्रक को जब्त कर लिया गया तथा आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीएन अधिकारियों के अनुसार मामला अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। आरोपी से पूछताछ कर डोडाचूरा के स्रोत, सप्लायर और खरीदारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सीबीएन ने कहा कि “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE