रतलाम। चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भुतेड़ा टोल प्लाजा के समीप पिकअप वाहन से शराब चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 4 पेटी बीयर, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं कटर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पिकअप वाहन से चोरी हुई थी शराब-
थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में 19 मई 2026 को फरियादी निखिल सिलोदिया निवासी ग्राम दताना, जिला उज्जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उज्जैन-जावरा रोड स्थित भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास उसकी पिकअप वाहन से अज्ञात बदमाशों ने शासकीय शराब की 4 पेटी चोरी कर ली। मामले में अपराध क्रमांक 262/2026 धारा 305(सी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना से पहुंचे आरोपियों तक-
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए तथा संदिग्धों की लगातार तलाश की। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
अनीष पिता बबलू हाड़ा (21), निवासी कंजर डेरा, उखेड़िया
रोहित पिता अशोक चौहान (24), निवासी कंजर डेरा, उखेड़िया
राहुल पिता गोरिया कंजर (30), निवासी कंजर डेरा, उखेड़िया
बरामद सामग्री-
4 पेटी बीयर शराब (कीमत लगभग8 हजार)
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 30 हजार)
चोरी की वारदात में उपयोग किया गया कटर
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उपनिरीक्षक शिवेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, सहायक उपनिरीक्षक रावड़ी डामोर सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों की सराहनीय भूमिका रही।