BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2026, 10:18 am
BIG NEWS : शराब तस्करों की नई चाल नाकाम, राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तस्करी का अनोखा तरीका आया सामने, आरोपी ट्रांसफॉर्मर में इस तरह छुपाकर ले जा रहा था नशे की खेप, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा ट्रक से ट्रांसफॉर्मर के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही करीब 300 पेटी अवैध किंगफिशर बीयर बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में जिलेभर में सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सदर निंबाहेड़ा थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर निंबाहेड़ा से छोटीसादड़ी और प्रतापगढ़ होते हुए गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नरसिंहगढ़ टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रुकवाया।

तलाशी के दौरान ट्रक में रखे एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर के अंदर विशेष रूप से बनाई गई गुप्त स्कीम का खुलासा हुआ। ट्रांसफॉर्मर के भीतर छिपाकर रखी गई 300 पेटी किंगफिशर बीयर (7,200 कैन, प्रत्येक 500 एमएल) बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब और ट्रक को जब्त कर चालक गंगाराम पिता मोतीलाल मीणा (28 वर्ष), निवासी हिरीवाली, थाना छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार तस्करों ने ट्रांसफॉर्मर के भीतर विशेष चैंबर तैयार कर रखा था, ताकि शराब की खेप को आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचाया जा सके और जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके।

मामले में पुलिस अब शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

कार्रवाई में शामिल टीम-
इस कार्रवाई में एसआई सुरेश चंद्र, एएसआई राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सूर्यभान सिंह, सुरेश कुमार, बाबूलाल, आशीष एवं कृष्ण कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE