BREAKING NEWS
KHABAR : डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस.. <<     KHABAR : मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय रोलर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में सरदार पटेल की.. <<     KHABAR : घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर निकला संघ.. <<     KHABAR : देवास में शटर उचकाकर चोरी करने वाले गिरोह.. <<     KHABAR : धरती का भविष्य बचाने के लिए गरोठ से अनोखी.. <<     KHABAR : कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली पर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कलावती वर्मा, परिवार में शोक.. <<     NEWS : बांद्रा-उदयपुर सुपरफास्ट ट्रेन का कपासन.. <<     KHABAR : ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है.. <<     BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2026, 10:32 am
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डोडाचूरा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, सप्लायर और खरीदार गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में फरार चल रहे दो तस्कर चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले तथा प्राप्तकर्ता दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया तथा एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में रतनगढ़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

40 किलो डोडाचूरा और कार के साथ आरोपी पकड़ाया-
पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को आरोपी कमलेश पिता ईश्वरलाल गुर्जर (23 वर्ष) निवासी सिडियास, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) के कब्जे से 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा तथा एक काले रंग की होंडा वेन्यू कार क्रमांक आरजे 06 सीजी 9814 को जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी प्राप्त हुई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले एवं प्राप्तकर्ता की तलाश शुरू की।

मुखबिर सूचना पर दबोचे गए आरोपी-
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 1 जून 2026 को दो आरोपियों ईश्वर पिता लालूराम धाकड़ (22 वर्ष) निवासी काकरिया तलाई, थाना रतनगढ़, जिला नीमच, लक्ष्मण पिता दुर्गालाल भील (23 वर्ष) निवासी मोड़ का निम्बाहेड़ा, थाना आसिंद, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।  पुलिस अब आरोपियों से मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, नेटवर्क और सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर, रतनगढ़ पुलिस टीम तथा साइबर सेल नीमच के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE