BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 1:12 pm
REPORT : भगवानपुरा ब्लॉक कांग्रेस ने विधायक केदार डावर के पोस्टर फाड़ने के विरोध में सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन, नारेबाजी कर जताया विरोध, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। ग्राम आनकवाड़ी में विधायक के स्वागत द्वार पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का बैनर लगने से उपजा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस ने तहसील कार्यालय में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना की कड़ी निंदा की एवम दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की। राजीव गांधी सभागृह परिसर से कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता रैली निकालकर तहसील कार्यालय तक पहुंचें। बता दे कि पिछले दिनों बिस्टान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शामिल हुए थे। इस दौरान विधायक केदार डावर के द्वारा विधायक निधि से लगे स्वागत द्वार पर उनकी फोटो फाड़कर सीएम का बैनर लगा दिया था जिसके बाद राजनीति गरमा गईं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा एवम प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रीय विधायक की छवि धूमिल करने प्रयास एवम क्षेत्र की जनता का अपमान किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इसके साथ ही क्षेत्र में हुई अतिओलावृष्टि से गेहूं चने और मक्का की फसल नष्ट हो चुकी है जिसमें प्रशासन जल्द नष्ट हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजे देने की मांग भी की । इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉ गोविंद मुजाल्दा, सिरवेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास सेनानी,देवनारायण ठाकुर बियानसिंह पटेल,रूमला चौहान,युवा नेता प्रतिकसिंह पंवार, रेसला ब्राह्मणे, मालसिंह आवासे,राधाकृष्ण गुप्ता, बिहारी गवले,उमेश कुमावत, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व  कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE