BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2023, 12:13 pm
BIG NEWS : सांसद सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा में हर्ष की लहर, आतिशबाजी कर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी कर चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी को राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के समाचार मिलते ही भाजपा पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
निम्बाहेड़ा में सांसद जोशी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा नगर मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर भाजपा नगर मण्डल द्वारा स्वामी विवेकानंद सर्कल, शेखावत सर्कल, कैंची चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य आतिशबाजी कर सांसद जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद जोशी के नेतृत्व में राजस्थान के आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी प्राप्त कर सरकार बनाएगी।
सांसद जोशी के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मंत्री कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल बम, जेठानंद खत्री, डॉ. जेएम जैन, प्रहलाद सोनी, चांदमल सोनी, ललितप्रकाश शारदा, सुरेश खेरोदिया, मोतीलाल आहूजा, वीरेश चपलोत, उमेश तोतला, प्रदीप मोदी, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, हरिहर राव, प्रकाश धींग, मनोज शर्मा, चंद्रमोहन गुप्ता, कमला राव मराठा, गिरिजा व्यास, ममता शारदा, नगर महामंत्री मयंक अग्रवाल, पारस विरवाल, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, प्रहलाद राजोरा, मंत्री कालू सेन, सुनील चाष्टा, नरेश आमेटा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, पार्षद जगदीश माली, प्रेम बाहेती, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, ओमनाथ, दिनेश बैरागी, विनोद सोनी, चन्द्रभान सिंह हाड़ा, दिलीप अहीर, मनोहर चौधरी, सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE