BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     रतलाम में गौशाला पर प्रशासनिक एक्शन से भड़का.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर.. <<     KHABAR : इंदौर में कीचड़ में बैठकर.. <<     उज्जैन में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' स्टाइल में.. <<     KHABAR : नीमच में पहुंची संत रामपाल महाराज की.. <<     BIG UPDATE: MP में भारी बारिश का कहर! पन्ना समेत कई.. <<     BIG NEWS : सीबीएन का बड़ा शिकंजा, अंधेरे में हो रही थी.. <<     BIG NEWS : नरोत्तम को देख समर्थक बोले- देखो-देखो शेर.. <<     Vacancy Update: MP में 60 हजार शिक्षक पदों का बड़ा अपडेट! MPTET.. <<     उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, गर्भगृह.. <<     JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 11:25 am
BIG NEWS : मालवी प्रजापति समाज का अनूठा निर्णय, अब सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले दुल्हे को बिना दाढ़ी के ही मिलेगा प्रवेश, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर

Share On:-

शामगढ़ l दुधाखेड़ी में 4 मई को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में समिति द्वारा अनूठा निर्णय लिया गया है इस विवाह सम्मेलन में दाढ़ी वाले दूल्हा का पंजीयन नहीं किया जा रहा है  l वर्तमान में युवाओं का दाढ़ी बढ़ाने के प्रति दीवानगी कुछ ज्यादा ही  देखी जा रही है l बियर्ड लुक आजकल अधिकतर युवाओं को पसंद आ रहा है l क्लीन शेव  वाले युवा इक्का-दुक्का ही दिखाई देते हैं l समिति के अध्यक्ष दिलीप प्रजापति द्वारा बताया गया कि सनातन धर्म में दाढ़ी रख कर विवाह करने की परंपरा कहीं नहीं है l इसलिए समिति द्वारा आगामी सम्मेलन में जो दूल्हा दाढ़ी रख कर आएगा उसे पंडाल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी l
आपको बता दें कि आगामी 4 मई को शामगढ़ के समीपस्थ प्रसिद्ध धार्मिक माताजी के स्थल दुधाखेड़ी पर मालवी प्रजापति समाज द्वारा तृतीय  सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाना है l समिति की इस शर्त के चलते समिति द्वारा कुछ का पंजीयन नहीं किया गया है l समिति के सदस्यों द्वारा मात्र ₹12501 वर पक्ष एवं वधु पक्ष से लिए जा रहे हैं l उक्त कार्यक्रम श्री राम नारायण जी महाराज श्री शनि शांति धाम मिश्रोली धाम के आतिथ्य में संपन्न होगा l

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE