सरवानिया महाराज। समीप स्थित ग्राम जावी के स्व. रामलाल के बड़े सुपुत्र, स्व. रणछोड़ लाल , सूरजमल , जगदीश के बडेभाई, गुणवंत, अशोक , बलवंत, लक्ष्मीकांत ,भानुप्रताप, राहुल के ताऊजी, आनंद के दादाजी, व खेड़ापति बालाजी सरवानिया के परम भक्त हरिवल्लभ पाटीदार , भरत पाटीदार के पुज्य पिताजी, पुष्कर लाल पाटीदार का आज सुबह 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री पाटीदार ग्राम जावी के बड़े कृषकों मे शामिल है।खेती किसानी मे उनका कोई सानी नहीं था। मेहनत और धर्म के आधार पर उन्होंने एग्रीकल्चर मे अपना नाम और बड़ा एंपायर खड़ा किया। मरणोपरांत अंतिम इच्छा अनुसार परिजनों की सहमति से नेत्र चिकित्सालय गोमाबाई नेत्रालय की टीम ने लायंस क्लब नीमच के सहयोग से नेत्रदान उत्साहरण किये। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे निज निवास जावी से निकली जो स्थानीय मोक्ष धाम पहुंची। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।