BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     रतलाम में गौशाला पर प्रशासनिक एक्शन से भड़का.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर.. <<     KHABAR : इंदौर में कीचड़ में बैठकर.. <<     उज्जैन में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' स्टाइल में.. <<     KHABAR : नीमच में पहुंची संत रामपाल महाराज की.. <<     BIG UPDATE: MP में भारी बारिश का कहर! पन्ना समेत कई.. <<     BIG NEWS : सीबीएन का बड़ा शिकंजा, अंधेरे में हो रही थी.. <<     BIG NEWS : नरोत्तम को देख समर्थक बोले- देखो-देखो शेर.. <<     Vacancy Update: MP में 60 हजार शिक्षक पदों का बड़ा अपडेट! MPTET.. <<     उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, गर्भगृह.. <<     JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 12:21 pm
KHABAR: भगवा पताका लहराते हुए मातृशक्ति के तत्वधान में निकली राम जन्मोत्सव यात्रा,पढ़े अर्पित बोड़ाना की खबर   

Share On:-

तराना। माँ अहिल्या की नगरी तराना में चैत्री नवरात्रि का समापन राम नवमी के साथ होता है। ऐसा कहते हैं कि रामनवमी के दिन भगवान राम का धरती पर जन्म हुआ था। श्रीराम मध्य दोपहर में कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में पैदा हुए थे। भगवान राम के जन्म की इस तारीख का जिक्र रामायण और रामचरित मानस जैसे तमाम धर्मग्रंथों में किया गया है। श्री राम स्वयं भगवान विष्णु का सातवां अवतार थे। वहीँ सम्पूर्ण भारत देश में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है उसी तारतम्य में सर्व हिन्दू समाज की मातृ शक्ति की और से भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मोत्सव पर राम उत्सव यात्रा निकाली गई यात्रा का शुभारंभ द्वारकाधीश कुंड मंदिर में भगवान द्वारकाधीश की आरती के पश्चात प्रारंभ हुआ। 

सभी वरिष्ठ समाजसेवियों, पुलिस, एवं पत्रकार गणों का स्वागत सम्मान समाजसेवी सौरभ वाजपेयी द्वारा दुपट्टा भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। तपश्चात मातृशक्ति द्वारा जय श्री राम के जयकारों के साथ हाथों में भगवा ध्वज लेकर साथ ही रथ में भगवान राघवेंद्र सरकार राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा निकली गई।  शोभायात्रा द्वारकाधीश कुंड मंदिर से प्रारंभ होकर महावीर पथ, बस स्टैंड, खंडेराव बाजार, झंडाचोक, भेरूमहाराज चौराहा, उतारा चौराहा, नयापुरा होते हुए मानस भवन पहुँची शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया। मानस भवन में भगवान श्री राम जी की महाआरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। साथ ही राम जन्मोत्सव यात्रा संयोजक श्रीमती चित्रा वाजपेयी द्वारा जानकारी देते बताया गया। कि पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला उल्लास और समृद्धि का यह पर्व हमें प्रेम, करुणा, मानवता और त्याग के मार्ग पर चलते हुए निःस्वार्थ सेवा का संदेश देता है। भगवान राम का जीवन मर्यादा और त्याग का सर्वोत्तम उदाहरण है और हमें मर्यादित और अनुशासित जीवन जीना सिखाता है तथा अंत मे चित्रा वाजपेयी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE