BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     रतलाम में गौशाला पर प्रशासनिक एक्शन से भड़का.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर.. <<     KHABAR : इंदौर में कीचड़ में बैठकर.. <<     उज्जैन में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' स्टाइल में.. <<     KHABAR : नीमच में पहुंची संत रामपाल महाराज की.. <<     BIG UPDATE: MP में भारी बारिश का कहर! पन्ना समेत कई.. <<     BIG NEWS : सीबीएन का बड़ा शिकंजा, अंधेरे में हो रही थी.. <<     BIG NEWS : नरोत्तम को देख समर्थक बोले- देखो-देखो शेर.. <<     Vacancy Update: MP में 60 हजार शिक्षक पदों का बड़ा अपडेट! MPTET.. <<     उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, गर्भगृह.. <<     JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 12:39 pm
TOP NEWS: वॉईस ऑफ एमपी पर पढ़ें 11 बजे पहले की टॉप बड़ी खबरें, मंदसौर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही, तो दुधाखेड़ी सामूहिक विवाह सम्मेलन, पढें एक क्लिक में

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदा़त्री एवं समीक्षा समिति की दिसंबर 2022 हेतु बैठक दिनांक 29 मार्च, 2023 बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, अग्रणी जिला अधिकारी भारतीय रिर्जव बैंक भोपाल, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड झाबुआ, क्षेत्रीय प्रबधक बैंक ऑफ बडोदा क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई रतलाई क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम, क्षेत्रीय प्रबधक मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय झाबुआ, समस्त बैंक जिला संमव्यक/शाखा प्रंबधक जिला झाबुआ, निदेशक बडोदा स्वरोजगार विकास संस्थान झाबुआ, एलडीएम राजेश कुमार उपस्थित थे। 

.............................
मंदसौर। पुलिस थाना कोतवाली पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप ग्राम खूंटी थाना नाहरगढ़ निवासी बालिका रोहिका को गुम होने के आधे घंटे के भीतर दस्तयाब कर उसकी माताजी को किया सुपुर्द किया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30.03.23 को थाना नाहरगढ़ ग्राम खूंटी निवासी महिला अपनी नाबालिग बालिका के साथ मंदसौर आई थी इसी दौरान बालिका के कही गुम हो जाने के पश्चात उसकी माताजी के द्वारा थाना शहर कोतवाली पर बालिका के हम होने के संबंध में सूचना दी गई, सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते थाने की पुलिस टीम, चीता पार्टी को अलर्ट किया एवम कोतवाली पुलिस टीम के  अथक परिश्रम एवम त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप गुम नाबालिग बालिका को गुम होने के आधे घंटे के भीतर ही सकुशल दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली, बालिका को उसकी माताजी को सुपुर्द किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक श्री अमित सोनी थाना प्रभारी कोतवाली एवम  थाना कोतवाली की पुलिस टीम महिला आरक्षक शानू, चीता पार्टी, प्र आर कमलेश भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

......................

शामगढ़ l दुधाखेड़ी में 4 मई को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में समिति द्वारा अनूठा निर्णय लिया गया है इस विवाह सम्मेलन में दाढ़ी वाले दूल्हा का पंजीयन नहीं किया जा रहा है  l वर्तमान में युवाओं का दाढ़ी बढ़ाने के प्रति दीवानगी कुछ ज्यादा ही  देखी जा रही है l बियर्ड लुक आजकल अधिकतर युवाओं को पसंद आ रहा है l क्लीन शेव  वाले युवा इक्का-दुक्का ही दिखाई देते हैं l समिति के अध्यक्ष दिलीप प्रजापति द्वारा बताया गया कि सनातन धर्म में दाढ़ी रख कर विवाह करने की परंपरा कहीं नहीं है l इसलिए समिति द्वारा आगामी सम्मेलन में जो दूल्हा दाढ़ी रख कर आएगा उसे पंडाल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी l
आपको बता दें कि आगामी 4 मई को शामगढ़ के समीपस्थ प्रसिद्ध धार्मिक माताजी के स्थल दुधाखेड़ी पर मालवी प्रजापति समाज द्वारा तृतीय  सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाना है l समिति की इस शर्त के चलते समिति द्वारा कुछ का पंजीयन नहीं किया गया है l समिति के सदस्यों द्वारा मात्र ₹12501 वर पक्ष एवं वधु पक्ष से लिए जा रहे हैं l उक्त कार्यक्रम श्री राम नारायण जी महाराज श्री शनि शांति धाम मिश्रोली धाम के आतिथ्य में संपन्न होगा l

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE