BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     रतलाम में गौशाला पर प्रशासनिक एक्शन से भड़का.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर.. <<     KHABAR : इंदौर में कीचड़ में बैठकर.. <<     उज्जैन में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' स्टाइल में.. <<     KHABAR : नीमच में पहुंची संत रामपाल महाराज की.. <<     BIG UPDATE: MP में भारी बारिश का कहर! पन्ना समेत कई.. <<     BIG NEWS : सीबीएन का बड़ा शिकंजा, अंधेरे में हो रही थी.. <<     BIG NEWS : नरोत्तम को देख समर्थक बोले- देखो-देखो शेर.. <<     Vacancy Update: MP में 60 हजार शिक्षक पदों का बड़ा अपडेट! MPTET.. <<     उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, गर्भगृह.. <<     JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 4:11 pm
KHABAR: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति ने नवरात्रि में जन्मी नवजात बच्चियों का किया पूजन और माताओ का किया सम्मान, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। चैत्र नवरात्रि महापर्व के प्रथम दिवस से नवमी अंतिम दिवस तक जन्मी नवजात बच्चियो का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के जच्चा-बच्चा वार्ड पहुंचकर बच्चियों का पूजन-अर्चन, वस्त्र भेंट करते हुए। माताओ को मिठाई खिलाकर सम्मान किया व बेटी जन्म पर बधाई दी। सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास एवं श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति के संयुक्त तत्वधान में बच्चियों के जन्म के साथा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी जिला चिकित्सालय परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश कृष्णा परस्ते एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी राम दयाल, विशेष अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बी.के. प्रेमलता दीदी, कथा प्रवक्ता पूनम किशोरी थे। अतिथियों ने नवरात्रि में जन्मी बच्चियों को वस्त्र भेंटकर चुनरी ओढ़ाई एवं माताओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पदमसिंह पवार ने कहा कि बेटियां मातारानी का स्वरूप होती है। इन बेटियो में से न जाने कौन सी बेटी किस देवी के रूप में दर्शन दे दे। नवरात्रि के दिनो में ही नही बच्चियो का सम्मान होना चाहिए, बल्कि वर्ष भर उनका सम्मान होना चाहिए। उक्त जानकारी समिति उपाध्यक्ष सुश्री रूक्मणि परमार ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE