मनासा। नगर के सदर बाजार से सब्जी मंडी तक व मठवाली पोर में विगत पच्चीस वर्षों से नगर पंचायत में सफाई कर्मी के रूप में कार्य कर रही स्व. शंकर लाल की धर्म पत्नी व रणजीत की माता जी शांताबाई को नगर के सदर बाजार से सब्जी मंडी तक व मठवाली पोर में अच्छी साफ सफाई व इनके व्यवहार की काबिले तारीफ करते हुए मठवाली पोर के रहवासियों के व्दारा साल श्री फल व इनके व्यवहार की काबिले तारीफ करते हुए इनका सेवा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मठवाली पोर के प्रहलाद विजयवर्गीय,कपील जोशी, गोपाल (बाबु) विजय वर्गीय,ललीत ओझा अनील सारड़ा, कैलाश सोडानी,प्रीति सोडानी, उमा सारड़ा, संगीता बसेर, पूजा सारड़ा, अलका ओझा, मुन्नी देवी विजय वर्गीय,श्यामा जोशी, सुशीला विजयवर्गीय (सतीस), अनसूया टेलर आदि मौजूद थे।
शांताबाई भुज सफाई की ओर इतना समर्पित है कि वह सुबह व शाम (दिन) में भी सफाई के लिए आतीं हैं नगर पंचायत में यह पुरा परिवार ही एक ऐसा है जो सफाई के प्रति समर्पित है इनका सम्मान एक सेवा सम्मान के रूप में किया गया साथ ही मठवाली पोर के लोगों ने अपनी और से कुछ और वस्तुएं भी भेंट की।