मंदसौर। खानपुरा सत्संग भवन मंदसौर से कलश यात्रा निकाली गई। दशहरे के उपलक्ष्य में यह कलश यात्रा पूरे शहर भर में निकली जा रही हैं, जिसमें आदिवासी नृत्य और तरह-तरह की झांकियां और बैंडबाजों-ढोल के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का समापन तीन छतरी बालाजी धाम खानपुरा में होगा। बालाजी भक्त ने बताया कि यह कलश यात्रा दशहरे के उपलक्ष्य में निकली जा रही हैं। सभी महिलाओं ने कलश यात्रा में उत्साह से भाग लिया और सभी राम भक्तों में बहुत उत्साह है।