BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     रतलाम में गौशाला पर प्रशासनिक एक्शन से भड़का.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर.. <<     KHABAR : इंदौर में कीचड़ में बैठकर.. <<     उज्जैन में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' स्टाइल में.. <<     KHABAR : नीमच में पहुंची संत रामपाल महाराज की.. <<     BIG UPDATE: MP में भारी बारिश का कहर! पन्ना समेत कई.. <<     BIG NEWS : सीबीएन का बड़ा शिकंजा, अंधेरे में हो रही थी.. <<     BIG NEWS : नरोत्तम को देख समर्थक बोले- देखो-देखो शेर.. <<     Vacancy Update: MP में 60 हजार शिक्षक पदों का बड़ा अपडेट! MPTET.. <<     उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, गर्भगृह.. <<     JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 4:58 pm
KHABAR : नीमच सिटी में उत्साह के साथ मना रामनवमी का पर्व, धूमधाम से निकाली शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों भक्त, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। उपनगर नीमच सिटी में रामनवमी का उत्सव पूरे जोशो खरोश और धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम के जन्मोत्सव पर कुड़ी वाले बालाजी समिति के तत्वावधान में भव्य एवं विशाल चल समारोह निकला। रामनवमी पर निकली शोभायात्रा में हजारों युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भक्ति गीतो और डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। चल समारोह मध्य रात्रि तक चला। इस ऐतिहासिक आयोजन में उज्जैन के डीजे, ढोल पार्टी, लेजम पार्टी, कोटा की झांकी, राम जी का दरबार, राधा कृष्ण, शिव तांडव और कई तरह की झांकियां आकर्षण का खास केंद्र रही। चल समारोह में जमकर आतिशबाजी की गई।यह विशाल शोभायात्रा कुड़ी वाले बालाजी से शुरू हुई। 

कोर्ट मोहल्ला, पुरानी कचहरी, जूना बाजार,माधवगंज,प्रताप चौक,सरदार मोहल्ला और नीमच सिटी के मुख्य मार्गाे से निकला। मार्गाे पर स्टाल लगे हुए थे। जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विधायक दिलीप सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, मनीष चौरसिया और जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। उपनगर नीमच सिटी पूरा भगवामय हो रहा था। भगवा ध्वज, तोरणो और बैनरों से नीमच सिटी को पाट दिया गया था। उपनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जुलूस में शामिल लोग हाथ में भगवा ध्वज और राम जी की जय के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE