BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 5:57 pm
NEWS : भाजपा स्थापना दिवस पर संस्थापक सदस्यों को वंदन कर फहराया झंडा, सारणेश्वर शक्ति केंद्र पर नगर मंडल ने सुना मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा नगर मंडल सिरोही द्वारा सारणेश्वर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 253 पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के संस्थापक सदस्यो और महान विभूतियों को नमन करते हुए पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर सभी ने ष्भाजपा बूथ विजय संकल्प हमाराष् का नारा बुलंद करके प्रधानमंत्री मोदी के लाइव संबोधन को सुना।

गुरुवार को मुख्यालय स्थित सार्दुलपुरा क्षेत्र की भाजपा पार्षद मनीदेवी माली के निवास शक्ति केंद्र पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे, उपाध्यक्ष नारायण देवासी, मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, महामंत्री जब्बरसिंह चौहान सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन की विचारधारा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले संघठन के कार्यकर्ताओं को श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए पार्टी के स्थापना दिवस को कमल संकल्प उत्सव के रूप में मनाया। जिला प्रमुख ने सभी को शुभकामना व बधाई देकर कहां की राष्ट्र निर्माण को ध्येय बनाकर देश हित के लिए सर्वस्व अर्पण करने की गौरवशाली संस्कृति ने ही आज भाजपा को देशवासियों की पहली पसंद और विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है।
मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने स्थापना दिवस पर कहा कि भाजपा का अभिप्राय सेवा है और अंत्योदय, जन सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्पित हम एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कटिबद्ध है। महामंत्री जब्बरसिंह चौहान ने पार्टी की सबसे बड़ी ताकत जन विश्वास और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ वयोवृद्ध कार्यकर्ता रतिलाल पटेल और विमलचंद सिंघवी के घर जाकर उनका दुपट्टा आदि पहनाकर सम्मान किया और पार्टी का ध्वज लगाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, महिला मोर्चा नेत्री दमयंती डाबी, पार्षद मणिदेवी माली, भाजयुमो जिला महामंत्री अनिल प्रजापत, भाजयुमो अध्यक्ष रिक्षितसिंह कोटेसा, दिनेश माली, विशालसिंह,कीर्ति गोस्वामी,तुषार देवासी, प्रशान्तसिंह, मिठालाल,विमला देवी सहित स्थानीय बूथ समिति कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE