BREAKING NEWS
REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<     BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 1:32 pm
REPORT : संध्या चंद्रसेन को मिला सुषमा स्वराज अवार्ड, बोली- महिलाएं कदम तो बढ़ाए आगे बढ़ने के रास्ते खुले हैं, पढ़े खबर

Share On:-

बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम मंडल ने समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय आठ नारी शक्तियों को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया । पुरस्कार प्राप्त करने वाली समाजसेवी महिलाओं में संध्या चंद्रसेन, आराधना त्रिपाठी, विद्धा गोवर्धन, शिमला शर्मा, मंजू मित्रा, ममता मिश्रा, सुलभा देशपांडे और  सूजा माणेक शामिल हैं । सुषमा स्वराज अवार्ड से नवाजे जाने वाली महिलाओं में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी जरहाभाठा की सचिव संध्या चंद्रसेन भी हैं जो छत्तीसगढ़ में विगत आठ वर्षाे से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं । संध्या यूँ तो नर्सिंग के बच्चों को कोचिंग और ट्रेनिंग देती हैं लेकिन इसके अलावा वे विविध कलाओं में पारंगत हैं । उनका कहना है जिनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिल उनसे दूर नहीं। संध्या छत्तीसगढ़ में झाड़ू, चटाई, जूट का बैग, फिनाइल,  डिटर्जेन्ट साबुन, दन्तमंजन, हैंडवाश और पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण देकर सैकड़ों महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करा चुकी हैं और महिलाएं अब आत्मनिर्भर हो चुकी हैं । विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी की स्थापना कर संध्या उपासना एजुकेशन ट्रस्ट के साथ मिलकर सैकड़ों जरूरतमंद युवतियों व महिलाओं को सेवा के अवसर प्रदान कर चुकी हैं ।  उनका कहना है कि जज्बा होना चाहिए। कोई काम कठिन नहीं है। बिना मेहनत किये कुछ भी हासिल नहीं हो सकता। महिलाएं प्रशिक्षण  प्राप्त कर घर की आजीविका में बहुत बड़ी धुरी बन सकती हैं ।    
संध्या ने महिलाओं का आव्हान किया कि वे घर की चहारदीवारी से एक बार बाहर तो निकले, उनके पढ़ने, लिखने और सिखने के रास्ते खुद उनका इंतजार कर रहे हैं । समाज में महिलाएँ नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही हैं फिर हमे भी डर और झिझक से बाहर निकलकर खुद को आत्म-निर्भर बनाना होगा तभी हम परिवार को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बना सकते हैं ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE