BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 4:19 pm
KHABAR : जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मनाई संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश अहीर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष अनिल चोरसिया व जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के मार्गदर्शन में व जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती शुक्रवार 14 अप्रैल प्रातः 11 बजे इंदिरा कांप्लेक्स जावद में मनाई गई।
जयंती समारोह में सभी कांग्रेसजनो ने ष्बाबा साहब अमर रहेष्, ष्कांग्रेस जिंदाबादष्, ष्जय जय कमलनाथष् के नारे लगाए। सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की तस्वीर पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर ने माल्यार्पण किया। 
ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर ने कहा की देश और मध्यप्रदेश के गौरव बाबा साहेब अम्बेडकर जी को उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी कांग्रेसजन प्रणाम करते हैं। बाबा साहब का जीवन इस देश की सेवा को समर्पित रहा। बाबा साहेब ने ‘‘संविधान’’ के रूप में वे सिद्धांत और आदर्श दिये जिन पर देश चल रहा है। आईये, हम सब बाबा साहेब को सच्चे श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिये संविधान की सुरक्षा करने का संकल्प ले और अपवंचितों को उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाये।
इस अवसर पर जावद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पूर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश गुप्ता, प्रकाश रांका पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पार्षद पूरण चंदेल, सेवादल कांग्रेस कोमल भटेवरा बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हनी तोतला, व्यापार प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चांडक, यूथ नगर अध्यक्ष शेलेंद्र सोनी, फ़जले नबी छिपा (पूर्व पार्षद), पवन संघवी (पूर्व पार्षद), सुभाष दमामी (पूर्व पार्षद), बशीर पहलवान (पूर्व पार्षद), भरत बोहरा, मधुसूदन पांडे, सलीम सरवरी, गुणवंत बाथरा, युवराज नामदेव, सुधीर सेन, कैलाश धाकड़, देवीलाल अहीर बरखेड़ा, प्रदीप सेन, सरफराज लोहार, रमेश (भानु) टेलर, भेरूलाल धाकड़, आशीष (कारू) पटेल, मेहमूद कुरैशी, शौकीन नेता, रामप्रसाद अलग, विपिन श्योपुरा, शहादत हुसैन अंसारी, बाबूलाल माली, राहुल अहीर, लखन नायक, हरीश नागदा, दशरथ जायसवाल, हबीब राही सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE