BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2023, 1:32 pm
BIG NEWS : अतीक-अशरफ हत्याकांड और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, जब पूर्व राज्यपाल ने किया ये बड़ा खुलासा तो..., बोले- जो 18 साल में नहीं हुआ..., पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस हत्याकांड का स्वतः संज्ञान ले। उन्होंने कहा, बड़े दुख की बात है कि खुले रूप से मर्डर हुए हैं, ये क्या इशारा करते हैं कि हमारी कानून व्यवस्था क्या है? उत्तरप्रदेश में और अपने देश में क्या राजनीति हो रही है? साफ तौर पर मर्डर हो रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा, एक दिन किसी का होता है, एक दिन किसी के भाई का होता है, यह क्या संकेत हैं? समाज के लिए सोचने की बात है। उत्तरप्रदेश और अपना देश कहां घसीटा जा रहा है। यह घटना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर सुप्रीम कोर्ट के जज स्वतः संज्ञान लेकर जांच के ऑर्डर करें।

कमलनाथ आज भोपाल पीसीसी दफ्तर में बाल कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कमलनाथ की मौजूदगी में रीवा के मनगवां से बसपा की विधायक रहीं शीला त्यागी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

जम्मे कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने किए बड़े खुलासे- 
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और बीजेपी के सीनियर लीडर सत्यपाल मलिक के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू देख लीजिए। उन्होंने जो कहा, बहुत बड़ा खुलासा है। बता दें, सत्यपाल मलिक ने एक इंटरव्यू में कहा है कि 2019 में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला सिस्टम की अक्षमता और लापरवाही का नतीजा था। उन्होंने इसके लिए सीआरपीएफ और केंद्रीय गृह मंत्रालय को खासतौर पर जिम्मेदार बताया। तब राजनाथ सिंह गृहमंत्री थे। मलिक ने कहा कि सीआरपीएफ ने सरकार से अपने जवानों को ले जाने के लिए विमान मांगा था, लेकिन गृह मंत्रालय ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। मलिक ने भ्रष्टाचार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीरो टॉलरेंस नीति पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करप्शन से बहुत नफरत नहीं है।

प्रदेश के मुखिया शिवराज को 18 साल में नहीं आई याद- 
कमलनाथ ने कहा, शिवराज सिंह विभिन्न घोषणा कर रहे हैं। जहां जा रहे हैं, वहां घोषणा कर रहे हैं। मेरा प्रश्न है कि 18 साल में आपने जो नहीं किया, आखिरी 5 महीनों में आप इन घोषणाओं से लाडली बहना, जनता को मूर्ख बनाना चाहते हैं। आपको लाडली बहन पिछले 18 साल में तो याद नहीं आई। चुनाव के समय लाडली बहन की क्यों याद आती है?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE