BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2023, 5:27 pm
BIG NEWS : मोदी सरकार के इशारे पर सीबीआई और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जब तानाशाही पूर्वक भेजा समन तो विरोध में उतरी आप, देशभर में किया प्रदर्शन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। मोदी सरकार के इशारे पर सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को तानाशाही पूर्वक समन भेजा गया है। यह कहना है आम आदमी पार्टी का। जिसके विरोध स्वरूप संपूर्ण देश में जिला स्तर पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। 
आम आदमी पार्टी के नवीन अग्रवाल ने कहा कि उसी के अंतर्गत आज नीमच में भी तानाशाही के खिलाफ विजय टॉकीज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। आप के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जब से आम आदमी पार्टी बनी है तभी से भाजपा को आम आदमी पार्टी से खतरा नजर आने लगा है और मोदी जी को लगता है कि उनकी सत्ता को उखाड़ फेंकने का दम अगर किसी में हैं तो वह है आम आदमी पार्टी और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को देखते हुए लगातार मोदी जी तानाशाही रवैया अख्तियार कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग आप नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहे हैं।जिसका हम विरोध करते हैं और कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।आज के विरोध प्रदर्शन में आप जिलाधक्ष अशोक सागर ,चंद्रसेन बालचद वर्मा ,लविश कनौजिया, इब्राहिम पठान ,लोकेश पाल ,सुरेश गुजरिया ,रिजवाना खान, जोसेफ जडसन  एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE