BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 4:34 pm
KHABAR : यंग इंडिया बोल सिजन- 3 के जिला प्रभारी शर्मा नीमच पहुंचे, कांग्रेस कार्यालय में किया युवाओं से विचार-विमर्श, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर  

Share On:-

नीमच। यंग इंडिया बोल सिजन- 3 के तहत जिले के प्रभारी हर्ष शर्मा आज नीमच पहुंचे। उन्होंने नीमच के गांधी भवन में युवा कांग्रेसियों से कार्यक्रम के बारे में विमर्श किया। 

उन्होंने कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को बताया कि राहुल गांधी और युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशानुसार हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को अपनी बात रखने लिए एक उचित मंच युवा कांग्रेस द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी लोकेश यादव और शहर अध्यक्ष मनीष कदम ने भी अपने विचार रखे। आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराने के उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट यंग इंडिया बोल सीजन- 3 की रूपरेखा बनाने के लिए आज यह बैठक रखी गई। 
बताते चलें कि पिछले दो सीजन की सफलता के बाद अब कॉंग्रेस यंग इंडिया बोल का तीसरा सीजन शुरू कर रही है। 

मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए यंग इंडिया बोल के जिला प्रभारी शर्मा ने बताया कि जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति पर आक्रमण कर रही हैं, उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे अनेक ज्वलंत मुद्दे हैं। लेकिन भाजपा सरकार इन असल मुद्दो से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक और उन्मादी मुद्दो को हवा देने का काम कर रही हैं। ऐसे में इस प्रतियोगिता का सीजन- 3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा। 
इस अवसर पर रणजीत सिंह बबली तंवर, रिंकू यादव साहिल शेख, राजीव भास्कर आदि युवा उपस्थित रहे। संचालन नितेश यादव ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE