BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 8:03 pm
KHABAR : युवा कांग्रेस ने शहर में बढ़ते अपराधों पर जल्द रोक लगाने के लिए दिया ज्ञापन, मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले एवं शहर में बढ़ते अपराधों पर रोक एवं अवैध धंधे करने वालो पर जल्द कार्यवाही करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृव में नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया।युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथ में नारे लिखी तख्तियां एवं युवा कांग्रेस के झंडे लेकर युवा कांग्रेस जिंदाबाद, जुआ सट्टा बंद करो- देवास में अपराध कम करो, गली गली में शोर है- देवास में हजारों चोर है, नशे में उड़ता देवास आदि नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। 

युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि जैसे देवास जिले में अपराधिक मामलों मे बाढ़ सी आ गई हो। अपराधी निरंकुश है, वे बेखोफ होकर अपराध कर रहे हैं। देवास जिला विशेषकर देवास शहर जुआरियों की पसन्द की जगह बन गया है। बाहर से आकर कई जुआरी शहर में जुआ खेल रहे हैं। देवास में कई जगह सट्टा तो ऐसा लिखा जाता है, जैसे कोई फ्री में भोजन करवा रहा हो। देवास शहर में अवैध नशा अब नाबालिगों तक पहुँच गया है। हर गली, मोहल्लों में, अवैध जहरीली शराब बिक रही है व गांजे की अत्यधिक खपत देवास में हो रही है। देवास की अनेक होटलों में देह व्यापार धड़ल्ले से हो रहा है। देवास में बस स्टैंड पर बस मालिको से अवैध वसूली हो रही है। चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है चोरो के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े मकानों के ताले तोड़कर वारदात कर देते हैं।देवास में लूटेरों की पो बारह है वो किसी भी बैंक के आसपास घटना को अंजाम दे देते हैं। साथ ही चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटना से महिलाओं में डर है वो घरों से निकल नही पाती है। 

युवा कांग्रेस ने ज्ञापन देकर निवेदन किया है कि पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों, थाना प्रभारियों को निम्न बिन्दुओ पर त्वरित कार्यवाही के आवश्यक दिशा निर्देश दें। जिससे की आम जनमानस एवं छात्राओं का जीवनयापन देवास नगर में सुरक्षा एवं शांति संभव हो सके। निम्न मांगो पर जल्द कार्यवाही ना होने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने सभी थाना प्रभारी को बच्चों को दूध पिलाने वाली बिकनी भेंट करने व देवास शहर में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE