BREAKING NEWS
KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 6:21 pm
NEWS : किसान मोर्चा के नेतृत्व में मानव सेवा सप्ताह के तहत नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष पर किया जाएगा रक्तदान, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय व सेवाभावी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्व कल्याण की भावना से प्रेरित एवं प्रदेश के लोकप्रिय जन नेता नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष पर मानव सेवा सप्ताह मुहिम के तहत भाजपा  जिला किसान मोर्चा द्वारा सिरोही मुख्यालय पर 20 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। 

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 20 अप्रैल गुरुवार को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर कैंप में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के सुपुत्र यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष पराक्रम राठौड़ सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन को सर्वोपरि मानकर मानव सेवा सप्ताह के अंतर्गत शिविर में बड़ी संख्या में रक्त वीर जुटेंगे और वे स्वैच्छिक रक्तदान करके रक्तदान महादान को चरितार्थ कर मानव क्ल्यानार्थ अपने खून को डोनेट करेंगे। 

मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसी प्रकार आबूरोड सहित विभिन्न मंडलों में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में एकत्र रक्त को ब्लड बैंक में संचित करके जरूरतमंदों के उपयोग में लिया जाएगा। इस मौके पर रक्तदान करने वाले सभी रक्त दाताओं को सुरक्षा के तहत मोर्चा की ओर से हेलमेट वितरित किए जाएंगे। आयोजन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सिरोही, जावाल, रेवदर, आबूरोड आदि विभिन्न स्थानों पर बैठक संपन्न हुई। 

सिरोही नगर कार्यकर्ता बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, मोर्चा नगर अध्यक्ष ललित प्रजापत, जब्बरसिंह चौहान, नारायण देवासी, महेंद्र माली, भंवरलाल माली, कपूर पटेल, अजय भट्ट, गीता पुरोहित, गोविंद सैनी, प्रीति चौहान, जितेंद्र खत्री आदि मौजूद थे इसी प्रकार जावाल में आयोजित बैठक में जिला मंत्री छगनलाल घांची, उपप्रधान नारायणसिंह देलदर, कानसिंह, दिनेशसिंह, विजयसिंह, जितेंद्रसिंह, लीलाराम घांची, देवाराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE