BREAKING NEWS
KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 7:04 pm
BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 29 को नीमच में, कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण बैठक को करेंगे संबोधित, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच । पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह दिग्गी राजा 29 अप्रैल को नीमच जिले में आ रहे हैं। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे। 

उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 29 अप्रैल को प्रातः नीमच पहुंचेंगे। इस अवसर पर वे प्रातः 10 बजे पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 से दोपहर 12 के बीच सेक्टर व मंडलम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसी तरह दोपहर 12 से 1.30 के बीच समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, नगरपालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने हुए सदस्यों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ, पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। 

इसके पश्चात वे दोपहर 2 जावद के लिए प्रस्थान करेंगे। जावद में दोपहर 3 से 4 बजे तक के बीच जावद के सेक्टर मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उसी प्रकार शाम को 4 से 5.30 बजे के बीच समस्त कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम को 6 बजे जावद से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन को लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह का वातावरण व्याप्त है और सभी कांग्रेसजन दिग्विजय सिंह के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE