BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 10:59 am
BIG REPORT : कृषि विभाग की एफआईआर और पांच विभागों का एक्शन, जब अधिकारियों ने बनाए प्रकरण तो मच गया व्यापारियों में हड़कंप, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन में 19 अप्रैल बुधवार को विभिन्न विभागों द्वारा की गई छापामार कार्रवाही में 5 विभागों ने विभिन्न अधिनियमों में प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं। एसडीएम ओएन सिंह ने बताया कि वैष्णवी फर्टिलाइजर व अन्य मनोज कुमार गुप्ता देवलगांव स्थित गोडाउन एवं दुकानों पर मंडी, खाद्य सुरक्षा, श्रम, नापतौल और राजस्व विभाग ने कार्रवाही की है। कृषि विभाग द्वारा अवैध उर्वरक के मामले में थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। जबकि राजस्व विभाग ने फर्म द्वारा उपयोग की जा रही भूमि खसरा नम्बर 373/1 का डायवर्शन नहीं कराने और खसरा नम्बर 373/3 का आवासीय मद में डायवर्शन कर व्यावसायिक उपयोग करने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसमें कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गेंहू के नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजने के अलावा गेंहू का मिथ्याछाप (मिसब्राडिंग) स्तर का प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग कर भंडारण, वितरण एवं विक्रय करने के सम्बंध में खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 26 (2) (ii) एवं सहपठित धारा 52 के तहत प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय में पंजीबद्ध किया गया है।  

बालक और कुमार श्रम तथा विविध माप विज्ञान में प्रकरण पंजीबद्ध    
देवलगांव वाले मामले में श्रम विभाग द्वारा फर्म के विरुद्ध न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 एवं बालक ओर कुमार श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा नापतौल विभाग ने विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 24/25 के तहत अभियोजन प्रकरण एवं विधिक माप विज्ञान (डिब्बा बंद वस्तुएं) नियम 2011 के नियम 6(1)(सी),6 (1) (डी), 6(1)(ई),6(2) सहपठित विधिक माप विज्ञान 2009 की धारा 18(1)/36(1), 24/33 के अंतर्गत अभियोजन प्रकरण पंजीबद्ध पर कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

मंडी ने 2 लाख से अधिक रुपये का दंड लगाया    
एसडीएम सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वैष्णवी फर्टिलाइजर फर्म पर मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(4) के तहत कुल 291830 रुपये ला दंड प्रस्तावित कर वसूल  कराया गया है। इसमें शेष कार्यवाही विधि अनुसार परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा शेष मामले में निरीक्षण जारी है और तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE