BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2026, 4:58 pm
KHABAR : मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अभिषेक, प्रधानमंत्री के दीर्घायु और राष्ट्र समृद्धि के लिए होगा धार्मिक अनुष्ठान, भाजपा करेगी धार्मिक आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार 10 जून को नीमच स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के सफल भविष्य की कामना के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन-अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा, जिसमें भजन-कीर्तन, सामूहिक पूजन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान देश की उन्नति, समृद्धि तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना भी की जाएगी। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालु नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE