मंदसौर। आशा उषा की अनिश्चित कालीन हड़ताल को 42 दिन हो चुके हैं। अब कार्यकर्त्ता भूख हड़ताल पर बैठी है। यह भूख हड़ताल 5 दिन तक जारी रहेगी। आशा उषा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया।
आशा कार्यकर्ता माधुरी सोलंकी ने बताया कि 42 दिन होने के बाद भी शिवराज मामा अपनी बहनों को नजर अंदाज कर रहे हैं इसका खामियाजा भी मामा को भुगतना पड़ेगा आज आशा उषा की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय और परिवार संकट में है दो महीने से हमारा वेतन भी रुका हुआ है। शिवराज मामा का ध्यान आकर्षित करने के लिए तरह तरह के हमारे द्वारा प्रदर्शन करने पर भी हमारी मांगे नहीं मानी जा रही हैं मैं शिवराज मामा से यह निवेदन करना चाहती हूं कि अगर जल्द से जल्द हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हमारी सभी बहने आत्महत्या करने को तैयार हैं और इसकी जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान की होगी।