BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 11:26 am
KHABAR : शहर के पीजी कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, उपस्थितों को मिला प्राचार्य का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। पीजी कॉलेज खरगोन में महिला सशक्तिकरण समिति व जन साहस सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जन साहस सामाजिक संस्था के जिला सदस्य भावना कोठारे, कविता सोनाने एवं समन्वयक द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं पाक्सो एक्ट अधिनियम 2012 की विस्तृत जानकारी दी। 

प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा ने कहा कि हमें अपनी मन की बातें अपने माता-पिता अपने शिक्षकों व अपने मित्रों को बतानी चाहिए। जिससे हमें मानसिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। वहीं डॉ. जीएस चौहान ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में होने वाले महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण महिला जागरूकता, जैसे कार्यक्रमों में शतप्रतिशत उपस्थित रहने का आग्रह किया और कहा कि विभिन्न प्रकार की जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से आपके व्यक्तित्व का विकास होता है।    

महिला सशक्तिकरण समिति संयोजक डॉ. ललिता बरगे ने कहा कि हमारा जीवन बहुत अमूल्य है हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है जिससे जीवन का आनंद उठाया जा सके। कार्यक्रम का संचालन प्रो. वैशाली मोरे ने एवं आभार डॉ. निशा गर्ग ने किया। कार्यशाला में डॉ. जेएल अकोले प्रो. संतोष दवाडे, एनएसएस के स्वयंसेवक सावन धनगर एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
-
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE