BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन बीघा पर लगे.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेडा-जीरन मार्ग और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी का बवाल, जब.. <<     KHABAR : जयसिंहनगर के आबादी वाले इलाके में आया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की प्रोफेसर की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 1:14 pm
BIG NEWS : मालवा-मेवाड़ के हजारों काश्तकार और केंद्रों पर अफीम व डोडो का तोल, जब फैक्टरी ने जारी किया 2300 किसानोें के काले सोने के प्रतिशत का एक साथ ये आंकड़ा तो उड़ गई इनकी नींद, रिजल्ट आते ही कही ये बड़ी बात, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इन दिनों मालवा व मेवाड़ के काश्तकारों की अफीम का तौल कर रहा है। नीमच, मंदसौर, रतलाम व चित्तौड़गढ़ जिले के किसानों की अफीम के तौल का कार्य चल रहा है। विभाग इस तौल के बाद अफीम की गाढ़ता का रिजल्ट भी वेबसाइट पर प्रतिदिन अपडेट कर रहा है। वहीं सीपीएस पद्धति के किसानों के डोडों का तौल भी केंद्रों पर किया जा रहा है। 
नीमच में 1 अप्रैल से काश्तकारों की अफीम का कनावटी रोड के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित होटल आम्रपाली रिसोर्ट में तौल किया जा रहा है। इस वर्ष अफीम एवं क्षारोद कारखाना ने किसानों की अफीम की गाढ़ता परीक्षण का परिणाम स्पष्ट करने के लिए नई तकनीक अपनाई है। इस तकनीक से किसान भी स्वयं अपनी अफीम की गाढ़ता की स्थिति का पता कर सकते हैं। 

काश्तकारों ने तत्काल परिणाम पर जताई खुशी-
अफीम काश्तकारों ने तत्काल मिल रहे अफीम की गाढ़ता के परिणाम पर खुशी जाहिर की है। किसानों का कहना है कि इस नई व्यवस्था व गाढ़ता का रिजल्ट ऑनलाइन अपडेट किए जाने से भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से रोक लग गई है। अब किसी भी किसान से मार्फिन के नाम पर कोई भी अधिकारी रूपयों की मांग नहीं कर रहा है। आंकड़ा सामने आने के बाद समूची स्थिति स्पष्ट हो रही है। 

25 अप्रैल को किए गए 2300 किसानों का रिजल्ट जारी-
अफीम फैक्टरी के जीएम नरेश बुन्देल ने बताया कि वर्तमान में अफीम की सैम्पलिंग का काम चल रहा है। जैसे-जैसे परिणाम आ रहे हैं उन्हें विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। काश्तकार स्वयं भी अपनी अफीम की स्थिति को वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। नीमच व मंदसौर डिविजन व रतलाम के जावरा में 25 अप्रैल को किए गए 2300 किसानों की अफीम के परीक्षण का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। 

समूची प्रणाली गोपनीय-
कारखाना के जीएम नरेश बुन्देल ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी ओपियम कंटेनर ट्रेकिंग एप्लिकेशन यानी ओसीटीए का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें अफीम किसान का कंटेनर जब फैक्ट्री में आता है तो किसी को पता नहीं चलता की इस कंटेनर में किस किसान की अफीम है। यह सॉफ्टवेयर क्यूआर कोड और ब्लॉक चेन आधारित बनाया गया है जो समूची प्रणाली को पूरी तरह से गोपनीय एवं पारदर्शी बनाता है। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE