BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 1:21 pm
REPORT : नर्मदा घाटी परियोजनाओं की 6 माइक्रो सिंचाई योजनाओं की सीएम शिवराज ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए बलकवाड़ा माइक्रो सिंचाई परियोजना का कार्य जून तक पूर्ण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण अंतर्गत आने वाली प्रदेश की समस्त परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें खरगोन जिले की 6 मुख्य माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाएं भी शामिल है। बलकवाड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के सम्बंध में सीएम चौहान ने कहा कि जून तक का समय दिया गया था। अगर 30 जून तक कार्य पूर्ण नहीं किया जाए तो सम्बंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए। परियोजना पहले से ही तीन वर्ष देरी से चल रही है। अब कमिटमेंट को हर हाल में पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने बिस्टान माइक्रो उद्वहन सिंचाई, पिपरी माइक्रो सिंचाई, भीकनगांव-बिंजलवाड़ा माइक्रो सिंचाई, नांगलवाड़ी माइक्रो सिंचाई और झिरन्या माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी। वीसी के माध्यम से सम्बंधित जिलांे के कलेक्टर्स और योजनाआंे के अधिकारी जुड़े। खरगोन वीसी कक्ष में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा सहित विभिन्न योजनाओं के कार्यपालन यंत्री उपस्थित रहे।

522 गांवों की 140020 हैक्टेयर भूमि शामिल- 
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण अंतर्गत खरगोन जिले की 6 महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल है। इन परियोजनाओं से जिले के 522 गांवो की 140020 है. भूमि सिंचित होना है। झिरन्या माइक्रो उद्वहन सिंचाई और नागलवाड़ी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं में बड़वानी और खंडवा जिले के गांव भी शामिल है। इन 6 परियोजनाएं 3472.97 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE