BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 1:51 pm
KHABAR : खाद अग्रिम भण्डारण के संबंध में कृषि एवं सहकारिता विभाग की बैठक संपन्न, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। सहकारी संस्थाओं में अग्रिम खाद भण्डारण के संबंध में उप आयुक्त सहकारिता एवं उप संचालक कृषि द्वारा कृषि उपज मंडी शुजालपुर सभागृह में शुजालपुर एवं कालापीपल तहसील की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं की बैठक ली गई। बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

बैठक में उप आयुक्त सहकारिता ओपी गुप्ता द्वारा संस्थाओ के उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए संस्था प्रबंधको को निर्देशित किया कि भारतीय खादय निगम को प्रदाय गेहूं की टीसी एवं अन्य दस्तावेज अविलम्ब नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय शाजापुर को भेजें एवं संस्था में खाद भण्डारण होने के तत्काल बाद खाद के रिलीज आर्डर व चेक व डीडी जारी करें। उप आयुक्त द्वारा संस्था प्रबंधको को कार्य के संबंध में टास्क देते हुए कहा कि जिन किसानो ने ऋण जमा कर दिये है उन किसानों को तत्काल खाद के अग्रिम भण्डारण के लिए प्रेरित करें, ताकि संस्था के गोदाम में स्थान रिक्त हो तथा और खाद आ सके। इस कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश भी दिये गये।

बैठक में उप संचालक कृषि केएस यादव द्वारा संस्थाओं को खाद एवं बीज के वैध लायसेंस के साथ अग्रिम भण्डारण एवं वितरण के महत्व को समझाया तथा बताया कि खाद की कोई कमी नही है आप जितना वितरण करेगे उतना खाद तत्काल संस्थाओ को प्रदाय किया जोयगा। इसी प्रकार संस्थाओ द्वारा बीज की मांग भी 5 मई तक देने के लिए कहा गया। बैठक में संस्था प्रबंधको की समस्याओ का उचित निराकरण भी किया गया तथा कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियो को संस्थाओं से समन्वय बनाकर खाद अग्रिम भण्डारण एवं वितरण कराने के लिए निर्देशित किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE