BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 4:48 pm
KHABAR : शासकीय आर वी महाविद्यालय में मनाया गया विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस, श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि किया नमन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय आर वी महाविद्यालय मनासा में विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस और श्रीनिवास रामानुजन का पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़ एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अनिल जैन के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर तिलक लगाकर किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डाॅ श्रीनिवास रामानुजन के गणित विषय में योगदान के बारे में बताया। आपने कहा कि हमें भारतीय मनीषियों, वैज्ञानिकों पर गर्व होना चाहिए जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने आप को सिद्ध करके दिखाया और ये हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। आपने विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में प्रत्येक विद्यार्थी को जानकारी होना चाहिए जिससे हम अपनी रचनाओं के संरक्षण पर नियंत्रण और अधिकार रख सकें।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग से डॉ प्रियंका जैन ने विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर वर्तमान परिपेक्ष्य की जानकारी विद्यार्थियों को दी। अपने कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क, इंडस्ट्रियल डिजाइन, वैरायटी प्रोटेक्शन इत्यादि बिंदुओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।
गणित विभाग से प्रो प्रेरणा शर्मा द्वारा श्रीनिवासन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग की प्रेरणा शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन मधु कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ स्मिता रावत, प्रो सुमित मेड़ा, प्रो कार्तिकेश्वर तिवारी, प्रो आशीष पटेल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE