नीमच। नीमच के जिला एवं सत्र न्यायालय में अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए आज 6 पदों के लिए 16 उम्मीदवारों के बीच मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान का कार्य तकरीबन 11 बजे से प्रारंभ हुआ। चुनाव में 264 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चली।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बालकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ। मतदान के बाद वोटों की गिनती हुई जिसमे अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मनीष जोशी विजयी हुए। सभी सदस्यों ने उन्हें माला पहनकर जीत की बधाई दी।
अध्यक्ष-
मनीष जोशी- 206
श्याम चतुर्वेदी- 44
उपाध्यक्ष-
अमित जगधारी- 129
नोशाद खान- 65
सुनीता चौधरी- 61
सचिव-
कृष्णपाल सिंह झाला- 35
लक्ष्मण सिंह भाटी- 110
सुरेंद्र पटवा- 107
कोषाध्यक्ष-
संदीप लोढ़ा- 58
विश्वास चंदेल- 100
देवेन्द्र कैथवास- 94
सहसचिव-
प्रदीप पटेल- 41
रणजीत सिंह भाटी- 110
मनोज प्रजापति- 101
ग्रन्थपाल-
एम शरीफ मंसूरी- 128
शेलेन्द्र कुमार नागदा- 119
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।