नीमच। जिले में संचालित छात्रावासों में विदयार्थियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की दिशा में सार्थक कदम उठाये, ताकि शासन द्वारा संचालित छात्रावासों रहकर दूरस्थ अंचल के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर अपना अध्ययन कार्य पूर्ण कर सके। यदि किसी छात्रावास में पेयजल, विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कोई समस्या हो,तो अवगत कराये। यह बात जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनजाति कार्य एंव अनुसूचित जाति कल्याण, पिछडा वर्ग एवं विमुक्त जाति कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के अधीक्षकों को सम्बोधित करते हुए कही।
बैठक में जनजाति कार्य एंव अनुसूचित जाति कल्याण द्वारा प्रस्तुत प्रजेटेंशन के माध्यम से परिसम्पत्तियों का संधारण मद अन्तर्गत छात्रावासों में कार्य गये कार्याे की समीक्षा की। तथा कार्य पूर्णता का प्रमाण पत्र फोटोग्राफ्स सहित उपलब्ध कराने के निर्देश अधीक्षकों को दिए। इसके पश्चात आगामी सत्र 2023-24 मे प्रवेश की तैयारी की समीक्षा की गई। सीईओ गुरूप्रसाद ने सभी छात्रावासों में स्वकृत सीटो से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन पत्र प्रापत करने के निर्देश दिए। उन्होने छात्रावासों में जहां पर पर्याप्त खुली छत उपलबध है। वहां पर अक्षय ऊर्जा विभाग के माध्यम से सौलर पैनल लगवाने का सुझाव देते हए कहा, कि सोल पैनल के माध्यम से जहां बिजली का व्यय कम होगा और ग्रीन छात्रावास बनाया जा सकेगा। उन्होने राईट टू हॉस्टल बनाने का सुझाव दिया, कि बच्चों को पोषक आहार उपलब्ध करावें, स्वच्छता बनाए रखे, हाथ धाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था एवं इसके लिए बच्चों को जागरूकता तथा बचे हुए खादय पदार्थाे का सदुपयोग कर जीरो वेस्ट हॉस्टल की स्थापना की जा सकती है।
जिला पंचायत सीईओ गरूप्रसाद ने छात्रावासों में निवासरत विदयार्थियों के एमपीटॉस पोर्टल पर प्रोफाईल पंजीयन करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होने छात्रावासों में रहकर पढाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारेाह में सम्मानित कराने के भी निर्देश दिए। आगामी बैठक 15 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी छात्रावासों की आगामी शैक्षणिक सत्र की समीक्षा की जायेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत राकेश कुमार राठौर, प्रभारी डीपीसी प्रलय कुमार उपाध्याय, एवं तीनों विभागों के छात्रावास अधीक्षक एंव कर्मचारीगण उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।