मनासा। दिनांक 25 अप्रैल 2023 आंगनवाड़ी केन्द्र अल्हेड 03 पर सामूहिक महिला पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं को पोषण के बारे मे सेक्टर परिवेक्षक किरण खींची द्वारा विस्तृत जानकारी दी गईl मंगल दिवस का आयोजन किया गया। पोषण प्रदर्शनी का आयोजन कर मोटे, अनाज के उपयोग के बारे मे उपस्थित समुदाय को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच आनंद श्रीवास्तव, जनपद सदस्य श्यामलाल वासीटा, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक कमलेश तुगनावत, किरण वधवा व समस्त शिक्षक भी उपस्थित हुए एवं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का सफल बनाया व सभी का आभार संगीता चंदेल ने व्यक्त किया।