BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 7:23 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान को लेकर कार्यशाला सम्पन्न, अधिकारी राजकुमार हलधर ने कहा- जागरूकता से ही स्वच्छता महाअभियान की सफलता संभव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) मध्यप्रदेश के अंतर्गत प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान को लेकर नीमच नगरपालिका कार्यालय स्थित हाल में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मंचासीन नीमच जिला शहरी विकास परियोजना (डूडा) अधिकारी राजकुमार हलधर, नीमच नपा अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, नपा के स्वच्छता अभियान प्रभारी व जिला उद्योग महाप्रबंधक मोरे, मुख्य नपा अधिकारी गरिमा पाटीदार तथा स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित ने कार्यशाला में उपस्थित स्वच्छता पर्यवेक्षकों से जनसंवाद करते हुए उन्हेें स्वच्छता महाअभियान की सफलता संबंधी टिप्स प्रदान किये। इस दौरान नपा के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, स्वच्छता एम्बेसेडर विजय बाफना, विवेक खंडेलवाल, भीमसिंह सैनी तथा स्वच्छता निरीक्षक व स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डूडा अधिकारी हलधर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वच्छता महाअभियान की सफलता जनजागरण, जागरूकता व सफाई के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत होने पर ही संभव है। स्वच्छता अभियान में आमजन की भागीदारी तो आवश्यक है ही किन्तु पार्षदगणों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र में होने वाले सफाई कार्य पर नजर रखे व समय-समय पर कार्य की मानिटरिंग करें और यह सब सही ढंग से हुआ तो प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्रीजी का स्वच्छ भारत का सपना अवश्य साकार होगा। हलधर ने कार्यशाला में अनुपस्थित दरोगाओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी नपा अधिकारी को दिये।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। सभी अगर अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तो हम जरूर सफल होंगे। चौपड़ा ने कहा कि स्वच्छता को लेकर गंदगी फैलाने वालों के मन में कार्यवाही का भय होना चाहिये और इसके लिये जरूरी है कि गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए नपा के स्वच्छता अभियान प्रभारी मोरे ने कहा कि देर रात तक लगने वाले खाने-पीने की वस्तुओं के ठेले वाले रात को डिस्पोजल आदि कचरा सड़क पर फैक जाते हैं उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करें व उन्हें डस्टबीन रखने तथा रात को कचरा डस्टबीन में एकत्रित कर सुबह कचरा गाड़ी में डालने हेतु पाबंद करें व कचरा गाडी को डोर-टू-डोर रूककर कचरा संग्रहित करने हेतु निर्देशित करें। दरोगा भी अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की प्रतिदिन मानिटरिंग करें तो हमारा अभियान जरूर सफल होगा। कार्यशाला को मुख्य नपा अधिकारी पाटीदार, स्वच्छता अधिकारी टांकवाल, स्वच्छता एम्बेसेडर विजय बाफना, विवेक खंडेलवाल, भीमसिंह सैनी ने भी संबोधित किया। संचालन दिनेश बैंस ने किया व आभार स्वच्छता निरीक्षक अशोक अहीर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE